Breaking News

घर में है धन की कमी तो मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये प्रसाद, बरसेगा धन

मां लक्ष्मी अगर आपसे प्रसन्न नहीं है। और आपको धन की कमी हो रही है तो शुक्रवार की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार को विधिवत पूजन से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जातकों पर धन वर्षा करती हैं। यही नहीं में घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिए लोग शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।

 कहते हैं कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से पैसों की कमी कभी नहीं होती है। धर्मग्रंथों में धन समृद्धि की देवी लक्ष्मी को बताया गया है। मां लक्ष्मी को भगवान विष्णु की पत्नी और आदिशक्ति भी कहा जाता है। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार मां लक्ष्मी को प्रसाद चढ़ाता है।

आइए आपको बताते हैं ऐसे प्रसाद के बारे में जिनके बिना शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है।

मां लक्ष्मी का प्रिय फल होने के कारण ही नारियल को श्रीफल कहा जाता है। लक्ष्मी जी को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने से मां प्रसन्न होती हैं।

बताशे का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना जाता है। यही वजह है कि बताशे मां लक्ष्मी को प्रिय हैं. शुक्रवार को मां लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाया जाता है।

मां लक्ष्मी को पानी में उगने वाला फल यानी कि मखाना बहुत प्रिय है। इसका कारण यह है कि यह पानी में एक कठोर आवरण में बढ़ता है और इसलिए यह हर तरह से शुद्ध और पवित्र होता है। लक्ष्मी जी को मखाना चढ़ाने से वह अधिक प्रसन्न होती हैं तथा अपने भक्त की हर मनोकामना पूरी करती हैं।

घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीप जलायें। दीपक बुझने पर बचे हुये तेल को, पीपल के पेड़ पर शाम होने पर  चढ़ा दें। 7 शनिवार ऐसा करने से धन की कमी नहीं रहेगी।

पूजा घर में कलावा डालकर दीप जलाने से लक्ष्मी का आगमन नियमित होने लगता है। कलावे का लाल रंग लक्ष्मी जी  को बहुत प्रिय है।