Breaking News

करवाचौथ: कोरोना काल से समाप्त हुई रौनक करवा चौथ पर आई वापस..

यह करवा चौथ का पर्व हिन्दू धर्मालंबियों के लिए विशेष और खास उत्साह उल्लास का पर्व है।महिलाए निर्जला वृत रखकर अपने अपने पति के लिए दीर्घायु यानि लम्बी उम्र की कामना करते हैं। इसको लेकर बाजारों में भी रौनक दिखाई दे रही है।

दरअसल कोरोना काल से समाप्त हुई बाजारों की रौनक के बाद करवा चौथ के पर्व पर बाजारों में चहल पहल और रौनक दिखाई दे रही है। जिससे बाजार भी गुलजार हो गये हैं। महिलाए करवा चौथ का पर्व मनाने के बाजारों में उमड पडी है। वह साडी, जेवर के अलावा 16 श्रंगार खरीद कर अपने सजने सवरने की तैयारी कर रही है। वहीं ब्यूटी पार्लर पर भी खासी भीड भाड रही है। मेहंदी लगवा कर अपने सजना के लिए सवर रही है। आपको बता दें कि यह पर्व वर्ष में एक बार आता है। इस पर्व की मान्यता है जो भी सुहागिन महिलायें निर्जला वृत रखकर अपने पति को चांद के समक्ष खडे होकर अर्घ्य देती हैं, उनके पति की लम्बी आयु होती है।

इसे भी पढ़े: इस करवाचौथ पर मेंहदी लगाने से पहले पढ़े ये खबर..