Breaking News

जाने कब है करवा चौथ, कैसे सजाएं करवा चौथ की थाली, जानें व्रत के नियम और पूजन विधि

करवा चौथ पर सजी थाली का बहुत महत्व होता है। पूजा के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। इस थाली को बायाभी कहते हैं, जिसमें सिन्दूर, रोली, जल और सूखे मेवे रहते हैं। थाली पर मिट्टी के दीये, तरह-तरह की मिठाइयां सजाकर रखी जाती हैं। मिटटी का एक पात्र जिसमें जल रखा जाता है, उसे करवा कहते हैं और चतुर्थी तिथि को चौथ कहते है।

इस दिन मूलतः भगवान गणेश, गौरी तथा चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रमा को सामन्यतः आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन मैं सुख शांति तथा पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

करवा चौथ का व्रत बुधवार, 4 नवंबर 2020 को रखा जाएगा। करवा चौथ के दिन मां पारवती की पूजा करने से अखंड सौभाग्‍य का वरदान प्राप्‍त होता है। मां के साथ-साथ उनके दोनों पुत्र कार्तिक और गणेश जी कि भी पूजा की जाती है। वैसे इसे करक चतुर्थी भी कहा जाता है। इस पूजा में पूजा के दौरान करवा बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसे ब्राह्मण या किसी योग्य सुहागन महिला को दान में भी दिया जाता है।

करवा चौथ के नियम और सावधानियां

केवल सुहागिनें या जिनका रिश्ता तय हो गया है, वही महिलाएं ये व्रत रख सकती हैं। यह व्रत सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जल रखा जाता है। व्रत रखने वाली कोई भी महिला काला या सफेद वस्त्र नहीं पहनती हैं। लाल वस्त्र सबसे अच्छा है। पीला भी पहना जा सकता है। इस दिन पूर्ण श्रृंगार और पूर्ण भोजन जरूर करना चाहिए।

कैसे सजाएं पूजा की थाली और क्या खास करें?

चंद्रमा के दर्शन के लिए थाली सजाएं

थाली मैं दीपक, सिन्दूर, अक्षत, कुमकुम, रोली तथा चावल की बनी मिठाई या सफेद मिठाई रखें

संपूर्ण श्रृंगार करें और करवे में जल भर लें

 मां गौरी और गणेश की पूजा करें

छलनी से या जल में चंद्रमा को देखेंअर्घ्य दें

करवा चौथ व्रत की कथा सुनें

 उसके बाद अपने पति की लंबी आयु की कामना करें

 अपनी सास या किसी वयोवृद्ध महिला को श्रृंगार का सामान दें

थाली और चलनी कैसे सजाएं?

करवा चौथ पूजा की थाली को फूलों और पत्तियों से सजाया जाता है। थाली को सजाने के लिए कुछ लोग डेकोरेटिव पीस का उपयोग भी करते हैं। करवा चौथ व्रत थाली थोड़ी बड़ी होनी चाहिए, ताकि उसमें पूजा की सामग्रियों को ठीक तरह से रखा जा सके। अपनी थाली को पारंपरिक लुक देने के लिए आप वेल्वेट के कपड़े या कॉटन के खूबसूरत लेस का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप करवा चौथ व्रत की थाली को सजाने के लिए यह वीडियो देख सकते हैं।