Breaking News

शराबी महिलाओं की हुड़दंगई देख डरा लखनऊ

लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट के पास बुधवार शाम कार सवार महिलाओं ने हंगामा किया। राहगीरों ने हुडदंग कर रही महिलाओं के बारे में अम्बेडकर चौकी इंचार्ज को सूचना दी।

इंस्पेक्टर धीरज सिंह ने बताया कि कार में दो महिला व एक पुरुष सवार थे। उनके साथ एक बच्ची भी थी। रिवर फ्रंट के पास कार खड़ी कर महिला और पुरुष उतर गये। फिर कार से बियर की केन और नमकीन निकाल कर रिवर फ्रंट के पास बनी पत्थर की सीट पर रख दिया। यह नजारा देख सैर करने आये लोगों ने एतराज जताया।

आरोप है कि सड़क पर बियर पी रही महिला विरोध करने वालों पर भड़क कर अपशब्द कहने लगी। इस दौरान महिलाओं ने मास्क भी नहीं लगाया था। हंगामें की सूचना मिलते ही अम्बेडकर नगर चौकी इंचार्ज संजय गुप्ता मौके पर जा पहुंचे। समझाने पर भी महिलाओं ने उन्हें भी अदर्ब में लेने का प्रयास किया। इस बीच राहगीरों ने पत्थर की बेंच पर बार सजा, महिलाओं की वीडियो बना कर सोशल मीडिया में डाल दी। वहीं, लोगों को वीडियो बनाने का महिलाओं ने विरोध किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर बियर पीने और मास्क नहीं लगाने पर महिलाओं और पुरुष से जुर्माना वसूला गया है।