Breaking News

सुल्तानपुर में भाजपा नेता का खुलासा, विपक्ष इसिलए कर रहा किसानों की राजनीति

रिपोर्ट- निसार अहमद

सुलतानपुर: विपक्ष को किसानों की नही बिचौलिया व दलालों की चिंता है। कांग्रेस,सपा-बसपा व कम्युनिस्ट जैसे राजनीतिक दल कभी नही चाहते कि किसान मजबूत व आत्मनिर्भर बने। मुद्दाविहिन विपक्ष राजनीतिक स्वार्थों के लिए ऐतिहासिक कृषि विधेयकों पर किसानों को गुमराह कर रहा है।कई दशकों बाद पहली बार पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ऐसे कानून बनाए जिनसे किसान व श्रमिक मजबूत,खुशहाल व आत्मनिर्भर होगा। किसानों की आय दोगुनी करने में यह किसान बिल मील का पत्थर साबित होगा और यही बात विपक्ष को रास नहीं आ रही है। विपक्ष किसानों को दलालों व बिचौलियों के बीच में फंसा कर रखना चाहता है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि एमएसपी पूर्ववत लागू रहेगी।उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र राम चन्द्र मिश्र ने कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम में कही।

इसौली विधानसभा क्षेत्र के मंडल शिवनगर अलीगंज, प्राथमिक विद्यालय रामपुर में भाजपा का कार्यकर्ता स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी क्षेत्र राम चन्द्र मिश्र व अध्यक्षता सूर्यभान सिंह ने किया।कार्यक्रम के आयोजक मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह व संचालन राजेश दूबे निर्माण ने किया।इस मौके पर जिलामंत्री प्रदीप शुक्ला,मंडल अध्यक्ष बल्दीराय मुकेश अग्रहरि,महेश सिंह,जिला कार्यकारिणी सदस्य आर.पी मिश्रा, बजरंग नारायण दुबे,गणेश प्रजापति, चंचल यादव, सुरेंद्र दुबे, डॉक्टर बी.पी सिंह,राम बहादुर सिंह,अशोक सिंह, नंदलाल पाल,सुनील पांडे, जय नारायण शर्मा, शिव कुमार यादव, जगन्नाथ यादव, प्रधान सूर्यभान सिंह, यतेंद्र प्रताप सिंह,राजेश पांडे, मनीष तिवारी, रवि प्रकाश, राजेश तिवारी, रंजीत सिंह व बजरंगी सरोज आदि लोग मौजूद रहे।