Breaking News

वायुसेना दिवस की परेड में पहली बार शामिल होगा राफेल, दिखाएगा अपनी ताकत

राफेल लड़ाकू विमान की गर्जना एक बार फिर देश के दुश्मनों की नींद उड़ाने वाली है। एक बार फिर राफेल लड़ाकू विमान उड़ान भरने वाले हैं। बता दें कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) आठ अक्तूबर, 2020 को अपनी 88वीं वर्षगांठ पूरे गर्व से मनाएगी। इस बात की जानकारी इंडियन एयरफोर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है। भारतीय वायुसेना 8 अक्टूबर, 2020 को अपनी 88वीं वर्षगांठ मनाएगी। वायुसेना सेना दिवस साल 1932 से मनाया जाता है।

वही आईएएफ के एक अधिकारी ने बताया कि राफेल लड़ाकू विमान आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस की परेड में हिस्सा लेगा। वर्ष 1932 में भारतीय वायु सेना की स्थापना के उपलक्ष्य में वायु सेना दिवस मनाया जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि पांच राफेल लड़ाकू विमानों को आधिकारिक रूप से 10 सिंतबर को अंबाला (हरियाणा) में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था। मीटिअर मिसाइल के साथ राफेल जेट को एशिया का सबसे ताकतवर लड़ाकू विमान बताया जा रहा है। राफेल में मीका मिसाइल है जिसे हवा से लॉन्च किया जा सकता है।

दरअसल गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर वार्षिक परेड में विभिन्न विमानों को प्रदर्शित किया जाएगा। वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि आठ अक्टूबर को वायु सेना दिवस की परेड में दूसरे विमानों के साथ ही राफेल विमान भी हिस्सा लेगा।

 बता दें कि पांच राफेल विमान की पहली खेप 29 जुलाई को फ्रांस से भारत आ गयी थी। नवंबर तक चार से पांच और राफेल लड़ाकू विमानों के आने की संभावना है।