Breaking News

सांप को किस करती लड़की का वीडियो वायरल, देखकर सबके उड़े होश

आजकल कई तरह के वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल होते रहते हैं। अब एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जो सांप से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है सांपों से खिलवाड़ मतलब जान से हाथ धोना। जी हाँ और आप सभी ने ये एक बार नहीं बल्कि कई बार सुना होगा। जी दरअसल, सांप (Snake) दुनिया के सबसे खतरनाक प्राणियों में से एक हैं। आपको यह भी पता होगा कि सांपों के भी चंगुल में अगर व्यक्ति एक बार फंस जाए तो फिर जान बचाना मुश्किल हो जाता है।

वैसे तो धरती पर तरह-तरह के सांप पाए जाते हैं, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि सभी सांप जहरीले और खतरनाक नहीं होते। जी हाँ, हालाँकि धरती पर कुछ ही ऐसे सांप होते हैं, जो बेहद ही जहरीले होते हैं, जिनका डंक इंसान के शरीर में जहर भर देता है, जो जानलेवा होता है। यही वजह है कि सांपों से हमेशा बचकर रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि बहुत से लोग सांपों से खिलवाड़ भी करते नजर आते हैं। अब इस समय सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कुछ ऐसा ही है। इस समय यह वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है। इसमें एक लड़की विशालकाय सांप (Giant Snake) को किस करती हुई नजर आती है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saurabh Jadhav 2110 (@rasal_viper)

आप देख सकते हैं इस वीडियो में एक काला विशालकाय सांप फन फैलाए बैठा है, तभी उसके पास एक लड़की आती है और उसके माथे को चूमने लगती है। जी हाँ और ऐसा वह एक बार नहीं बल्कि दो बार करती है। इस दौरान सबसे हैरानी की बात ये होती है कि लड़की के ऐसा करने पर सांप कोई भी रिएक्शन नहीं देता है, बल्कि वह एकदम चुपचाप बैठा रहता है। जी हाँ और उसके शांत स्वभाव को देख कर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि वह सांप ही है, जिनका स्वभाव ठीक इसके विपरीत होता है। वैसे जो भी हो ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर सांप लड़की को काट लेता तो बवाल हो जाता है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस हैरान कर देने वाले वीडियो को rasal_viper नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 5 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं, और लोग इस वीडियो को देख हैरानी जता रहे हैं।