रिश्तों को मजबूत बनाये रखने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है विश्वास। और रिश्तों में एक दूसरे का विश्वास जीतने के लिए आपको अपने पार्टनर से खुलकर बातचीत करनी चाहिए। अपने पार्टनर से हर उस मुद्दे पर बात करनी चाहिए जिससे की आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो सके।
अगर आप भी यह सोचते हैं कि औरतों को किस तरह के मर्द पसंद आते हैं, तो आइए आज हम आपके सवाल का जवाब देते हैं। जो मर्द घरेलु कामकाज में महिलाओं की मदद करते हैं वे मर्द महिलाओं को बहुत पसंद आते हैं। इसके विपरित रिसर्च में एक और खुलासा हुआ हैं जिसमें पाया गया है कि जो पुरुष घरेलु कामकाज में महिलाओं की मदद नहीं करते उन मर्दों की अक्सर अपने पार्टनर से अनबन हो जाती हैं।
वही रिश्तों में पूछे गए सवाल हमेशा बुरे नहीं होते हैं, जबतक वो सवाल आप अपने पार्टनर को टारगेट करने के लिए ना पूछ रहे हों। ऐसे सवाल आपके रिश्ते को खतरे में डाल सकते हैं। आपके सवाल ऐसे होने चाहिए जिसका जवाब देने में आपके पार्टनर को ख़ुशी मिले, और आपके सवाल उसकी पसंद से जुड़े हों। सवालों से भी आपका रिश्ता मजबूत होता है।
पार्टनर से पूछें कि आप उनकी मदद कैसे कर सकते हैं?
अगर आप फ्री हैं, और आपके पास करने के लिए कोई काम नहीं है, तो आप अपना खाली वक्त अपने पार्टनर के साथ बिता सकते हैं, उसके काम में उसका हाथ बंटा सकते हैं। उसके लिए उसकी मनपसंद खाने की चीज़ बना सकते हैं।
कहां घूमने जाना चाहोगी?
रिलेशन में ऐसा जरुरी नहीं है कि आप अपने पार्टनर को अंतरराष्ट्रीय टूर पर ले जाएँ। आप उन्हें आसपास की जगह जैसे शॉपिंग मॉल, गार्डेन या किसी हिल स्टेशन भी लेकर जा सकते हैं। अगर आप उनकी खुशियों का ख्याल रखेंगे तो आप दोनों का रिलेशन परफेक्ट बन सकता है।
क्या वो आप में किसी तरह का बदलाव चाहते हैं?
कई बार ऐसा होता है कि आपकी कुछ हरकतें आपके पार्टनर को पसंद नहीं आती हैं, और उनसे इस बारे में बात करने पर आप काफी ज्यादा संकोच भी करते हैं। लेकिन इस बारे में बात करने से आपको बिल्कुल भी संकोच नहीं करना चाहिए। ऐसे में अपने पार्टनर से यह सवाल आपकी बहुत मदद करता है कि वो आपमें किस तरह का बदलाव देखना चाहते हैं।
कैसा लगता है मेरा साथ?
कई बार आपके जेहन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या आपका पार्टनर आपके साथ खुश है, आपके साथ रिलेशन में रहते हुए वो कितना इंजॉय करता है। इस तरह की बात आप दोनों को और भी ज्यादा करीब लाने में मदद कर सकती है।