हमने अक्सर कबूतर को लोगों की छतों, बालकनियों, चौराहों पर दिख जाते हैं। प्यारे से ये पक्षी हर किसी का मन मोह लेते हैं। पर क्या आप सोच सकते हैं कि दुनिया में कबूतरों की ऐसी प्रजाति भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। हां जी हाल ही में हुई एक नीलामी में ऐसा देखने को मिला है।
इस प्रजाति का एक कबूतर यहां करीब 14 करोड़ रुपयों से ज्यादा में खरीदा गया। जिसके बाद विश्व रिकॉर्ड बना है। बता दें कि कबूतर का नाम है ‘किम। जो बहुत ही दुर्लभ प्रजाति का कबूतर है। इनकीइनकी प्रजाति है बेल्जियन।.इसे पक्षियों की नीलामी समारोह में चीन के रईस शख्स ने खरीदा है। ये नीलामी समारोह बेल्जियम के हाले स्थित पीपा पिजन सेंटर में हुई। इस कबूतर की बोली लगाने वाला शख्स कबूतरों को तेज उड़ने की ट्रेनिंग देते हैं। नीलामी में कुल 445 कबूतर रखे गए थे..
जानकार बताते हैं कि ये कबूतर बहुत तेज उड़ते हैं। 15 साल तक जीते हैं। इन कबूतरों की वैसे ही रेस आयोजित की जाती है जो घोड़ों की होती है। इस रेस पर जमकर सट्टा लगाया जाता है। इसलिए इसे खरीदने वाले इन्हें ट्रेनिंग देकर रेस में इनका प्रयोग करते हैं।
आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि चीन और यूरोपीय देशों में इस तरह की रेस और सट्टे काफी लोकप्रिय हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बेल्जियम ने इन कबूतरों का प्रयोग सूचना लाने- ले जाने के लिए किया था।