Breaking News

सर्वे में खुलासा, सबसे ज्यादा सोते है भारतीय, खर्चे करते है 9 घंटे

आज के समय में लोगों के पास समय की कमी होने के कारण वे पूरी नींद ले पाते हैं, लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हद से ज्यादा सोते हैं।

सोना सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन किसी भी चीज की अधिकता अच्छी नहीं होती। इसी प्रकार ज्यादा सोना भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक है और इससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं।

वही बता दें कि ज्यादातर भारतीय अपने खाली वक्त में सोना पसंद करते हैं। एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है। ये भारत में इस तरह का पहले सर्वे है जिसमें ये जानने की कोशिश की गई कि भारतीय आमतौर पर अपना दिन कैसे गुजारते हैं। इस सर्वे का मकसद ये पता लगाना था कि ग्रामीण और शहरी इलाकों में किन गतिविधियों पर लोग अपना कितना समय खर्च करते हैं। सर्वे के नतीजों से विभिन्न विभागों और मंत्रालयों को नीति-निर्माण के लिए महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि एक सर्वे में बताया गया कि 2019 के जनवरी और दिसंबर के बीच राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) ने ये टाइम यूज सर्वे किया था। ये सर्वे 5,947 गांवों और 3,998 शहरी ब्लॉकों के साथ दोनों क्षेत्रों के 138,799 घरों पर किया गया था। अंडमान और निकोबार द्वीप के गांवों को छोड़कर ये सर्वे पूरे देश में किया गया। इस सर्वे को इस श्रेणी में बांटा गया कि लोग वेतन और बिना वेतन वाले काम को कितना समय देते हैं।

सर्वे के मुताबिक, औसतन हर भारतीय अपने खाली समय के 552 मिनट या 9।2 घंटे सोकर बिताते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुषों ने खाली समय में औसतन 554 मिनट की नींद ली जबकि महिलाओं ने इससे थोड़े ज्यादा समय की (557 मिनट) नींद ली। वहीं गांवों की तुलना में शहरों में ये अनुपात कम पाया गया। शहरों में पुरुषों ने अपने खाली समय में 534 मिनट जबकि महिलाओं ने 552 मिनट सोकर बिताए।