Breaking News

शादी की तैयारियों के बीच नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के साथ अपने नये प्रोजेक्ट की दी जानकारी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबर इन दिनों जोरों पर है और सोशल मीडिया में हर जगह छायी हुई है। कपूर और भट्ट परिवारों ने इस पर अभी को आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, मगर शादी के वेन्यु से लेकर बैचलर पार्टी और हनीमून तक की खबरें सूत्रों के माध्यम से बाहर आ रही हैं। इस बीच नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर के साथ अपने नये प्रोजेक्ट की जानकारी दी है। यह एक एड शूट है, जिसकी तस्वीर भी नीतू ने सोशल मीडिया में साझा की है।

फोटो के साथ नीतू ने लिखा है- अपने जाने-जिगर (हार्ट बीट) के साथ एड शूट। इस फोटो को कई सेलेब्रिटीज ने लाइक किया है। दीया मिर्जा ने दिल की इमोजी बनाकर प्यार जाहिर किया है। रणबीर की कजिन करीना कपूर खान की ननद सबा अली खान ने लिखा- माशाल्लाह। सोफी चौधरी ने भी लव की इमोजी बनाकर लाइक किया है। वहीं, आलिया की मॉम और रणबीर की होने वाली सास सोनी राजदान ने वाओ लिखकर पसंद जाहिर की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 17 अप्रैल को मुंबई में ही होगी। दोनों इसके बाद अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो जाएंगे। आलिया और रणबीर पहली बार ब्रह्मास्त्र में दिखेंगे, जो इसी साल रिलीज हो रही है। रणबीर ने अपनी मॉम नीतू कपूर के साथ 2013 में आयी बेशरम में काम किया था, जिसमें ऋषि कपूर भी थे। ऋषि और नीतू पति-पत्नी और पुलिस कॉन्सटेबलों के रोल में थे, जबकि रणबीर ने चोर का किरदार निभाया था। रणबीर कपूर आखिरी रिलीज फिल्म संजू है, जो 2018 में आयी थी। संजय दत्त की बायोपिक फिल्म काफी सफल रही थी। इस फिल्म में रणबीर ने संजय दत्त का किरदार निभाया था। रणबीर हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन को प्रमोट करते हुए देखे गये थे।