Breaking News

PM को पनौती कहने पर राहुल पर भड़के अश्वनी चौबे, बोले- काशी के लोगों का लगेगा श्राप

PM को पनौती कहने पर राहुल पर भड़के अश्वनी चौबे, बोले- काशी के लोगों का लगेगा श्राप

वाराणसी। चुनावी जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पनौती शब्द से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कटाक्ष किए जाने पर केंद्रीय खाद्य एवम वितरण मंत्री अश्वनी चौबे भड़क गए। अश्वनी चौबे ने राहुल गांधी को उनके संस्कार याद दिलाते हुए जनता द्वारा राहुल गांधी को बैतालपुरी भेजने की बात कही। अश्वनी चौबे ने पीएम के अपमान को काशी का अपमान बताया, तो वही हलाल उत्पादों को उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित करने की सराहना किया।

बता दें वाराणसी के रविंद्रपुरी में एक निजी रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने पहुंचे जहा केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा यह भारत जो है, वह सनातन है और सनातन शाश्वत है। वह दूसरों का कभी अपमान नहीं करता लेकिन दुर्भाग्य है जो इस संस्कृति को जानते ही नहीं है, जो इस संस्कृति को मानते ही नहीं है, जिनका संस्कृति से कोसों दूर का कोई संबंध नहीं है भले ही ऊपर से वह जनेऊ धारण कर ले नाटक करने के लिए कभी-कभी मंदिर में जाकर के जनेऊ पहन लेता है यह नकली लोगों से देश नहीं चलता है। यह नकली लोगों से संस्कृति की रक्षा नहीं होगी असली संस्कृति की रक्षा करने वाले लोग उनके शब्द उनके विचार उनके व्यवहार उनके बोलने का ढंग जो है वह संसदीय होता है।

ओछी बात करने वालों को जनता बैतालपुरी पहुचायेगी

वही उन्होंने आगे कहा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग वही कर सकता है,जो संस्कृति से जुड़ा हुआ नहीं है। उनको संस्कार सात जन्म लगेंगे तब भारत का संस्कार अपना पाएंगे प्रधानमंत्री के बारे में इस प्रकार की ओछी बात करने वालों को जनता बैतालपुरी पहुचायेगी, ऐसे लोग नेपाल के तराई में छुप जाएंगे और बंगाल की खाड़ी में समा जाएंगे। प्रधानमंत्री का अपमान करना काशी के लोगो का अपमान करने जैसा है। काशी के लोग और बाबा विश्वनाथ का श्राप ऐसे लोगो को लगेगा। केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने सीधे – सीधे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाना बनाया है।

वही उत्तर प्रदेश में हलाल उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने पर केंद्रीय खाद्य एवं वितरण मंत्री अश्वनी चौबे ने सराहना की है । केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश ही नहीं बल्कि दुनिया अब शाकाहारी बन रही है। क्योंकि अगर कोई हिंसा करके उसे ग्रहण करेगा तो वह भी हिंसक प्रवृत्ति का हो जाएगा। वही उत्तर प्रदेश के बाद देश में हलाल उत्पादों पर बैन के सवाल पर अश्वनी चौबे ने कहा कि यह अभी का विषय नही है, लेकिन जब स्वयं ही जनता शाकाहारी हो जाएगी, तो ऐसे उत्पादों का खुद ही बैंड बज जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *