Breaking News

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप, इन 7 जिलों से होकर गुजरेगी

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट मैप, इन 7 जिलों से होकर गुजरेगी

लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर देश में नई यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा दिया गया है। इस यात्रा का रोड मैप तय हो चुका है। खास बात यह है कि राहुल गांधी की यात्रा छत्तीसगढ़ भी आएगी और लगभग 5 दिन रहेगी। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की यह पहली यात्रा होगी, हालांकि से पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी लेकिन वह मध्य प्रदेश से आगे बढ़ गई थी और छत्तीसगढ़ नहीं आई थी। लोकसभा के मद्देनजर कांग्रेस यात्रा को बेहद अहम मान रही है। वहीं, छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा लगभग पांच लोकसभा सीटों को कवर करेगी.. दरअसल, मणिपुर से शुरू होकर महाराष्ट्र तक निकलने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ भी पहुंचेगी। इस दौरान राहुल गांधी 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में यात्रा करेंगे। इन 5 दिनों में राहुल गांधी की यात्रा 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कवर करेंगी। राहुल गांधी ने आखिरकार यात्रा में छत्तीसगढ़ को क्यों चुना है…बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव भी जा सकते हैं। न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से गुजरेगी जिसमें छत्तीसगढ़ में कुल 536 किलोमीटर की यात्रा होगी। संभावना जताई जा रही है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़, अंबिकापुर, सक्ति, जांजगीर चांपा, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर जिले से होकर गुजर सकती है…4 दिसंबर को दिल्ली में हुई न्याय यात्रा की बैठक में छत्तीसगढ़ से प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत मौजूद रहे। बैठक के बाद दीपक बैज और चरण दास महंत ने राहुल गांधी से चर्चा भी की और छत्तीसगढ़ को लेकर जानकारियां भी साझा की वहीं, पूर्व डेप्युटी सीएम टी एसि सिंहदेव ने भी इस यात्रा की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *