Breaking News

बदायूं कांड: जावेद गिरफ्तार, वायरल वीडियो में किया चौंकाने वाला खुलासा

बदायूं कांड: जावेद गिरफ्तार, वायरल वीडियो में किया चौंकाने वाला खुलासा

बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में मासूमों के साथ हुई दरिंदगी ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। अब इस मामले पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए दूसरे दरिंदे जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया है। खबर है कि आज गुरुवार यानी 21 मार्च को दो मासूम बच्चों की हत्या करने वाले मामले में दूसरे आरोपी जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद को एक ऑटो में बैठे देख कुछ लोगों ने पहचान कर उससे पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद जावेद ने उन लोगों से उसे पुलिस के हवाले करने का आग्रह किया। वहाँ मौजूद लोगों से जावेद ने कहा कि, “वह निर्दोष है।” जिसके बाद लोगों ने पुलिस को बुलाकर उससे उनके हवाले कर दिया। बता दें, हत्याकांड के बाद से बदायूं पुलिस को जावेद की तलाश थी। इसी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

जावेद को वहां जब स्थानीय लोगों ने पकड़ा तो उसका वीडियो भी बनाया गया था। जो की इस वक़्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में जावेद को कहते सुना जाता है कि वो निर्दोष है। जावेद ने पूछताछ में बताया कि घटना के बाद वहां बहुत भीड़ थी। घटना को अंजाम देने के बाद वो सीधा दिल्ली फरार हो गया था। जिसके बाद आज वो खुद सरेंडर करने के लिए बरेली आया था। उसने आगे कहा कि उसके पास इस फोन आए कि तुम्हारे भाई ने कांड किया है। जिसके बाद उसने डर के मारे फ़ोन बंद कर दिया था।

उसने कहा कि, “मैं बहुत सीधा शरीफ आदमी हूं। साजिद मेरा बड़ा भाई था, ये काण्ड उसने ही किया है। इसमें मेरा कोई लेना देना नहीं है। जिस घर में मर्डर हुआ है, वहां उन लोगों से मेरे ताल्लुकात बहुत अच्छे थे। लेकिन मुझे बिलकुल नहीं पता चला कि उस दौरान क्या हुआ।

गौरतलब है कि बदायूं के सिविल लाइंस थाना इलाके में बीते मंगलवार देर शाम दो सलून चालकों ने अपनी दुकान के सामने वाले विनोद सिंह के घर जाकर उसकी पत्नी संगीता से पांच हजार रुपये यह कहकर मांगे थे कि उसकी पत्नी प्रेग्नेंट है, उसकी तबीयत ठीक नहीं है। इसके बाद संगीता ने पति से फोन पर बात करने के बाद उसे रुपये दे दिए। इसके बाद साजिद घर की छत पर चला गया, जहां संगीता के दोनों बच्चे 12 वर्षीय आयुष और 6 वर्षीय आहान थे। साजिद ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद साजिद एनकाउंटर में मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *