जहानागंज क्षेत्र के अमदही गांव में मंगलवार की रात घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या करने के मामले नामजद पति सहित पांचो आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित है। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे। पति अपनी पत्नी के साथ ननिहाल में रहता था।
इसे भी पढ़ें : रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर, छह लोगों की मौत, योगी ने जताया दुख
जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के उड़ली गांव निवासी गुड्डू पुत्र फूलचंद अपनी पत्नी रेखा के साथ ननिहाल में जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव में रहता था। रेखा के पिता पन्ना लाल ने आरोप लगाया कि पति गुड्डू अपनी पत्नी रेखा को छह माह से प्रताड़ित कर रहा था। आए दिन शराब के नेश में घर आता और मारता पीटता था। मंगलवार की रात भी परिवार में विवाद हुआ पति ने रेखा के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।
पन्ना लाल ने पति गुड्डू व बिन्द्रेश पुत्रगण फूलचंद निवासी उड़ली थाना सरपतहा जिला जौनपुर व संतोष, हरेन्द्र पुत्र शैलेन्द्र पुत्रगण गणेश निवासी अमदही थाना जहानागंज के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया व रमेश पटले के नेतृत्व में दो टीमे गठित की गई। पुलिस ने आभियुक्तो की गिरफ्तरी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। आरेपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।