Breaking News

तेजस्वी की सियासत को शूट करने के लिए बीजेपी ने उतारी महिला शूटर

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए भाजपा ने मंगलवार को अपने 27 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में अंतरराष्‍ट्रीय निशानेबाज (शूटर) श्रेयसी सिंह का भी नाम है। उन्‍हें बिहार की जमुई सीट से मैदान में उतारा गया है। श्रेयसी सिंह ने रविवार को ही पार्टी ज्‍वाइन की थी।

श्रेयसी सिंह के दिग्गज नेता रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। दिग्विजय सिंह कभी बांका जिले की संसदीय सीट का प्रतिनिधित्‍व लोकसभा में करते थे। उनकी मां पुतुल कुमारी भी सांसद रही हैं। रविवार को भाजपा की सदस्‍यता लेने के बाद उन्‍होंने पार्टी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी।

श्रेयसी के भाजपा में शामिल होने के बाद रविवार से ही जमुई में चर्चाओं का दौर चल रहा था। कभी उनके बांका के अमरपुर से तो कभी जमुई से चुनाव लड़ने की अटकलें लगती रहीं। राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल जीतने वाले श्रेयसी सिंह के भाजपा में शामिल होने और उम्‍मीदवार बनने पर उनकी मां और बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने रविवार को कहा था कि श्रेयशी परिपक्व हैं। उन्‍होंने जो फैसला लिया है वह बिल्कुल सही है।

उन्होंने यह भी कहा कि श्रेयसी बिहार की बेटी हैं। उन्‍होंने बिहार के विकास का सपना देखा है। पुतुल कुमारी ने कहा कि राजनीति का यह प्लेटफार्म है। अब आगे जाना उनकी प्रतिभा पर निर्भर करता है। वह समाज सेवा से काफी जुड़ी हुई हैं। उनके फैसले से हम और हमारा पूरा परिवार खुश है।

CAA का विरोध करने वालों को SC का तमाचा, शाहीनबाग धरना गलत

अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह के राजनीति में आने की चर्चा बहुत दिनों से थी। श्रेयसी के साथ खेलजगत की कई उपलब्धियां जुड़ी हैं। उन्‍होंने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। साल 2014 के ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भी श्रेयसी ने डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था।