Breaking News

फ़िरोज़ाबाद उपचुनाव: भाजपा के राज में जनता नहीं अपराधी हैं खौफ में- उप मुख्यमंत्री

रिपोर्ट- विकास पालीवाल

यूपी विधानसभा उपचुनाव क्षेत्र टूंडला सीट के लिए फीरोजाबाद के कोटला में जनसभा आयोजिक की गयी। जनसभा को संबोधित उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे कोरोना हो गया था। ठीक होने के बाद दोबारा आया हूं। आने वाली 3 तारीख बहुत महत्वपूर्ण है। भ्रमित कभी नहीं होना कभी कोई कोशिश करता है तो उसे भ्रम में जरूर डालना। भाजपा उत्तर प्रदेश और देश में कार्यकर्ताओं के लिए काम करती है। बीएल वर्मा और गीता शाक्य राज्यसभा जा रहे हैं। कांग्रेस ने देश को बर्बादी के कगार पर पहुंचाया। आपने आशीर्वाद दिया तो मोदी सरकार बनी। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और मायावती से कहना चाहता हूं कि जितना काम किया उतना किसी ने नहीं किया। राहुल कहते हैं कि किसानों को 6 हजार रुपए कम हैं। मैं कहता हूं कि आपके पुरखों ने इतना भी नहीं दिया। हमारा काम सेवा करना है शोषण करना नहीं है। विकास का रथ भाजपा ही चलाती थी और चलाती रहेगी। तथाकथित विरोधी जिनके पास कोई लक्ष्य नहीं है वे कमजोर करने आये हैं। उनसे सावधान रहना। पिछले चुनाव में आपने पूर्ण बहुमत की सरकार दी। आप सब जानते हैं कि गुंडई, जातिवाद की सरकार किसने दी है। आज जनता खौफ में नहीं बल्कि अपराधी खौफ में हैं। हमारी सरकार में कोई तिजोरी भरने वाला नहीं है। 6 साल में पीएम ने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली। हम सेवा करने आये हैं तिजोरी भरने नहीं। केशव प्रसाद उप मुख्यमंत्री बाद में है पहले कार्यकर्ता है। मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि खुद प्रत्याशी के रूप में काम करेंगे। आप प्रत्याशी के नाम के आगे विधायक लिखवाइये।

केशव प्रसाद ने कहा कि सातों सीटें हम जीत रहे हैं। देश और प्रदेश में भाजपा की ताकत लगातार बढ़ रही है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। विपक्षी पार्टी समाज को बांटने की कोशिश कर रही है। चाहे बाबू सिंह कुशवाहा की पार्टी हो या अन्य कोई, किसी के भ्रम में नहीं पड़ना। मैं दस के बाद आऊंगा। अभी कुछ बोल नहीं सकता लेकिन वो सब करूंगा जो आप चाहते हैं। जम्मू कश्मीर से 370 हटाने से कुछ लोग दुखी हैं। अयोध्या में दीपावली और मथुरा में होली मानने का विरोध करते हैं। पुलवामा के हमले को लेकर विपक्षी दल सवाल उठा रहे थे। कल पाकिस्तानी संसद में मंत्री ने खुद बयान दिया है कि उन्होंने हमला किया। इसके साथ ही साबित हुआ कि भाजपा 56 इंच के सीने वाली सरकार है। चीन ने 1962 में देश की सीमा पर कब्जा किया था। आज सेना ने कब्जे वाली चोटियों पर तिरंगा लहराया है। सपा, बसपा, कांग्रेस की तिकड़ी को उखाड़ फेंकिये। आपसी मन मुटाव को भूलना है।

इससे पूर्व जनसभा को शुरू करते हुए टूंडला के निवर्तमान विधायक व आगरा सांसद प्रो एसपी सिंह बघेल ने कहा कि ये चुनाव भाजपा के कारण ही हो रहा है। मुझे पार्टी का आदेश हुआ और मैंने आगरा से लोकसभा का चुनाव लड़ा। इस चुनाव के लिए पूरी तैयारी है। डॉक्टर पहले पैसे के आधार पर इलाज देता था अब मोदी सरकार ने आयुष्मान से 5 लाख रुपये का इलाज होता है। गैस के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय से लिखवाना पड़ता था, अब गरीबों को मुफ्त में मिल रहा है। समाजवादी पार्टी पर डेढ़ जात और बसपा के पास सवा जात है और भाजपा के पास सब जात हैं। बघेल समाज से कहता हूं कि सब जात वालों के साथ बैठोगे तो फायदे में रहना है। हमने यहां अखिलेश फिर डिम्पल और फिर अक्षय यादव का हराया है। टूंडला भाजपा के लिए अपराजेय है। प्रो बघेल के कहा कि केशव मौर्य आधुनिक शेरशाह सूरी हैं।