Breaking News

वजन घटाने के लिए तुरंत फॉलो करें ये टिप्स, तुरंत दिखाएंगा असर

सभी लोगों की ख्वाहिश होती है कि वो एकदम स्लिम दिखे लेकिन इस चाहत की आड़ में जो चीज सबसे बड़ी रोड़ा है वो है बढ़ा हुआ वजन। वजन को कम करने के लिए बहुत से लोग दवाएं खाते हैं तो कुछ लोग इतनी ज्यादा डाइटिंग करते हैं कि उनकी सेहत ही खतरे में आ जाती है।

किसी व्यक्ति का वजन इसलिए बढ़ता है कि वो फास्ट फूड का सेवन ज्यादा करता है। कहते हैं कि ऐसा खाना न सिर्फ शरीर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि वजन भी बढ़ाता है और अगर एक बार वजन बढ़ जाए तो उसे घटाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। हालांकि कुछ चीजों का सेवन करने से वजन कम करने में काफी सहायता मिलती है।

अगर आप भी इनमें से कोई भी एक काम कर रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें। आज हम आपको वजन घटाने का सबसे आसान तरीका बताते हैं। इसलिए बस कुछ चीजों को आपको अपने रुटीन में शामिल करना होगा, जिसकी वजह से आपके शरीर में जो ज्यादा चर्बी है वो मक्खन की तरह पिघल जाएगी।

ब्रेकफास्ट में खाएं पपीता

पपीपा को वजन कम करने का सबसे बेस्ट फ्रूट माना गया है। पपीते में फैट बहुत कम होता है, इसके साथ ही ये पाचन क्रिया को भी सुचारू रखता है। अगर आप रोजाना पपीते को नाश्ते में खाएंगे तो ये एसिडिटी की समस्या को भी जड़ से खत्म कर सकता है। इसलिए रोजाना सुबह नाश्ते में एक प्लेट भरकर पपीपा जरूर खाएं।

खीरा

यह बाजार में आसानी से मिल जाता है। वैसे तो लोग इसे सलाद के तौर पर खाना ज्यादा पसंद करते हैं, लेकिन यह वजन घटाने में काफी मदद करता है। दरअसल, खीरे में 90 फीसदी तक पानी होता है, नियमित तौर पर इसे खाने से दो हफ्तों में ही वजन का घटना शुरू हो जाएगा। 

टमाटर

इसे भी सलाद के तौर पर ही खाया जाता है। यह भी वजन कम करने का एक नायाब नुस्खा है। दरअसल, टमाटर में बीटा कैरोटिन व आईकोपीन होता है, जो वजन को नियंत्रित करता है। वजन को कम करने के साथ-साथ यह शरीर में खून बढ़ाने में भी सहायक है

बाजरे की खिचड़ी और छाछ

कई सारे लोग जब बढ़े वजन से परेशान होते हैं तो सबसे पहले रात का खाना खाना बंद कर देते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं तो बिल्कुल ना करें। क्योंकि रात का खाना भी बेहद जरूरी है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप क्या खा रहे हैं। रात को खाने में बाजरे की खिचड़ी और छाछ को डाइट में शामिल करें। बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है और शरीर को एनर्जी देता है। इसके साथ ही आपके मेटाबोलिज्म को तेज करने का काम भी करता है। वहीं छाछ फैट को शरीर में जमा नहीं होने देती। इसलिए इन दोनों चीजों को रात के खाने में शामिल करें।

आडू़ 

यह भी बाजार में आसानी से मिल जाता है, खासकर शहरों में। गांवों में थोड़ा मुश्किल होता है। हालांकि अगर आप वजन को कम करने के इच्छुक हैं तो आप कहीं से भी इसे मंगा सकते हैं। नियमित तौर पर अगर इसे खाया जाए तो यह वजन को बढ़ने नहीं देता है। आडू़ में फाइबर भी होता है जो आंतों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है।