Breaking News

Ghaziabad rape case girl pregnant

Ghaziabad में रेप के बाद दो किशोरी गर्भवती, ऐसे हुआ खुलासा

यूपी के गाजियाबाद से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। गाजियाबाद के साहिबाबाद खोड़ा और लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ रेप का खुलासा उस वक्त हुआ जब दोनों प्रेग्नेंट हो गई। किशोरियों के पेट में दर्द होने लगा, इसके बाद डॉक्टर के पास जब जांच कराई गई तो पता चला कि दोनों प्रेग्नेंट हैं। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि खोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की 17 साल की बेटी के पेट में दर्द हुआ और बुखार हो गया। इसके बाद बेटी को इलाज के लिए नोएडा अस्पताल में ले गए। जहां पर जब डॉक्टरों ने बेटी का इलाज शुरू किया तो पता चला कि वो गर्भवती निकली। इसकी जानकारी मिलते ही उनके पैरों तले जमीन सिखक गई।

इसके बाद पत्नी को इसके बारे में बताया। जब किशोरी लड़की की मां ने उससे पूछा तो बताया कि, पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे मई में अपने घर बुलाया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यह उसी का गर्भ है। उन्होंने खोड़ा थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि, आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी के पेट में अचानक दर्द हुआ। वह बेटी को लेकर डॉक्टर के पास गए। अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट आने पर गर्भवती निकली।

पूछने पर किशोरी ने बताया कि कालोनी के एक युवक ने उससे डरा धमका कर दुष्कर्म किया था। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर स्वजन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *