Breaking News

Gold Rate Today : सोने की कीमत में बंपर गिरावट, जानिए आज सराफा भाव

आज सोने के दाम अन्य दिनों की अपेक्षा कम हुए हैं। मेरठ सराफा बाजार में आज सोने का भाव 560 रुपए प्रति दस ग्राम तक कम हुआ है। मेरठ सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 59,000.00 रुपए प्रति दस ग्राम है। इससे पहले मेरठ सराफा बाजार में सोने की कीमत 59,560.00 रुपए प्रति दस ग्राम थी। कल सोने के दाम में 160.00 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी आई थी। मेरठ नील की गली सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों सोने की मांग कम होने से दाम में कमी आई है। उन्होंने कहा कि अभी दीपावली तक सोने की कीमत में ऐसे ही हल्की कमी बनी रहेगी।

उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले सोने के दाम में तेजी के आसार हैं। उन्होंने बताया कि अभी सोना खरीदने का अच्छा मौका है। जिन लोगों के घरों में शादी है या कोई आयोजन पर सोना खरीदने की सोच रहे हैं। वो ऐसे समय में सोने के जेवर बनवा सकते हैं।

आज चांदी का भाव
मेरठ सराफा बाजार में आज चांदी की कीमत कम हुई है। सोने की तरह ही चांदी के दाम में कमी आई है। आज 22 सितंबर को मेरठ में चांदी का भाव 72,970.00 रुपए प्रति किलोग्राम है। चांदी का भाव आज 140.00 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गया है।

उससे पहले चांदी की कीमत में बंपर उछाल आया था। चांदी की कीमत एक साथ 670.00 रुपए प्रति किलोग्राम तक बढ़ी थी। जिसके बाद चांदी का दाम 73,110.00 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। आज हालांकि चांदी के दाम कम हुए हैं। इस समय चांदी की मांग तेजी से बढ़ी है। मेरठ सराफा बाजार में दीपावली से दो महीने पहले चांदी की डिमांड तेजी से बढ़ती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *