Breaking News

लखनऊ में फिर गरजा बाबा का बुलडोजर, 20 करोड़ की अवैध इमारत ध्वस्त

अवैध निर्माण के खिलाफ एलडीए का अभियान लगातार जारी है। बुधवार को शहर में ठाकुरगंज और चिनहट इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ एलडीए की तरफ से अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 20 करोड़ रुपए से ज्यादा की अवैध प्रापर्टी को एलडीए ने तोड़ दिया।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी है।प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी कमल जीत सिंह ने बताया कि फरीदा बेगम शमीम अहमद द्वारा भूखण्ड संख्या 544/3131, मो. सलमान गार्डेन, गली नंबर दो , नियर कैम्पवेल रोड, ठाकुरगंज, बिना नक्शा पास कराए निर्माण करा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि अवैध रूप से लगभग 2000 वर्गफिट क्षेत्रफल में ग्राउंड फ्लौर के अलावा तीन मंजिला इमारत तैयार कर ली गई थी। इस अवैध निर्माण के खिलाफ विहित न्यायालय में वाद संख्या 146 / 2021 चल रहा था। वाद में पक्ष द्वारा निर्माण के संबंध में कोई अनुमति , स्वामित्व प्रमाण-पत्र , प्राधिकरण से स्वीकृत मानचित्र नहीं दिया गया। इसके बाद अवैध रूप से तीन मंजिला इमारत को कोर्ट ने गिराने का आदेश जारी किया। आदेश का अनुपालन सहायक अभियंता राजेश सिंह तोमर व संजय जिंदल के नेतृत्व में अवर अभियंता संजय गुप्ता, भानु प्रकाश वर्मा, रवीन्द्र श्रीवास्तव, विपिन राय, अंशु गर्ग व जितेन्द्र कुमार अभियान के दौरान मौजूद रहे। इसके अलावा हंगामा न हो सके इसके लिए पुलिस बल को भी साथ रखा गया।