Breaking News

सुल्तानपुर: सपा नेता के निधन पर कार्यकर्ताओ ने जताया शोक

सुल्तानपुर में सपा कार्यकर्ताओ ने वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में सदस्य रहे श्रीराम सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मौन धारण कर दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

इसौली विधानसभा क्षेत्र के सेंट जॉन्स कान्वेंट स्कूल गनापुर,बल्दीराय में शोकसभाआयोजन कर इसौली विधायक अबरार अहमद ने एमएलसी श्रीराम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वही विधायक ने कहा कि जनपद उन्नाव में पैदा हुए श्रीराम सिंह यादव ने लखनऊ में शिक्षा पूर्ण कर सहकारिता विभाग में उच्च पदों पर कार्य किया। समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे। सेवानिवृत्ति के उपरांत मुलायम सिंह यादव के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यालय प्रभारी रहे।

कार्यक्रम में मौजूद रहे बल्दीराय ब्लाक अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव,डा.नफीस अहमद,अरविंद पाण्डे,बबलू,हाजी वसीम अहमद,अख्तर रजा,राधेश्याम यादव,पूर्व प्रधान रामचंद्र यादव,मास्टर राम अवध यादव,कासिम अली,प्रधान नन्हे खां,सड्डू, कोटेदार मोहम्मद अकरम,डॉक्टर जहीर अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।