Breaking News

लखनऊ में ड्रिंक एंड ड्राइविंग वालों पर विशेष नजर, आज तीन बजे से यातायात डायवर्जन लागू

लखनऊ में ड्रिंक एंड ड्राइविंग वालों पर विशेष नजर, आज तीन बजे से यातायात डायवर्जन लागू

लखनऊ में क्रिसमस-डे सेलिब्रेशन को देखते हुए सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। इसके साथ ही अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत ने बताया कि बाजारों में भीड़ को देखते हुए बाजारों और गिरजा घरों के बाहर महिलाओं पुलिस कर्मियों को भी लगाया गया है। साथ ही लोगों के गिरजाघरों में भारी संख्या में आने के चलते यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। इसके चलते सोमवार दोपहर तीन बजे से देर रात लागू रहेगा। वहीं तेज रफ्तार वाहन चालकों के साथ ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चलाया जाएगा। नो- पार्किग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके लिए पुलिस बल की तैनाती के साथ क्रेन को भी लगाया है। क्योंकि गलत वाहन खड़े होने से जाम की स्थित बन जाती है।

हजरतगंज की तरफ जाने वाले रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

मेफेयर तिराहा से अलका तिराहा/बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहे से सामान्य यातायात मेफेयर, अलका होते हुये हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा, बल्कि यह यातायात अशोक लाट कैसरबाग और केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील, सिकन्दरबाग, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर जा सकेगा।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से सामान्य यातायात हिन्दी संस्थान की ओर नहीं आ सकेगा, बल्कि यह यातायात स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील, सहारागंज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर जाएगा।

हिन्दी संस्थान से सामान्य यातायात मेफेयर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। यह यातायात चिरैयाझील होकर जा सकेगा।

मेफेयर तिराहा से सामान्य यातायात अलका तिराहे की ओर नहीं आ सकेगा बल्कि यह यातायात लालबाग चौराहा या बाल्मिकी तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा होकर जा सकेगा।

अलका तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेफेयर तिराहा या बाल्मिकी तिराहा होकर जाएगा।

बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा/लीला टाकीज तिराहा से सामान्य यातायात अलका या कैथेड्रिल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात नवल किशोर रोड/लारेन्स टेरेन्स कालोनी होकर जा सकेगा।

डनलप तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया या अलका तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर जा सकेगा।

हजरतगंज चौराहे से अलका, मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग या कैपिटल तिराहा होकर जाएगा।

यहां गाड़ी खड़ी करने पर होगा चालान
हजरतगंज चौराहे से अलका तिराहा से मेफेयर तिराहा एवं अलका तिराहा से बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

यहां खड़े करें वाहन

सेन्ट फ्रासिन्स स्कूल के अन्दर एवं बाहर सड़क के किनारे-किनारे एक लाइन में ।

हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में अन्य वाहन नवल किशोर रोड से होकर पार्किंग में आ-जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *