Breaking News

सुल्तानपुर: श्रद्धा सिंह को न्याय दिलाएगा ठाकुर समाज

रिपोर्ट- निसार अहमद

सुलतानपुर: क्षत्रिय समाज ने देहली बाजार स्थित भगवान दीन इंटर कॉलेज में श्रद्धा सिंह की निर्मम हत्या को लेकर श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की। जिसमें बतौर मुख्यातिथि क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष बी.बी सिंह ने कहा कि दिल्ली के निर्भया कांड की तरह दरिंदों ने जिस तरह बिटिया श्रद्धा को जलाकर मार डाला यह निश्चित ही बहुत ही कायरतापूर्ण कृत्य है। घटना में दोषियों के साथ ही थानाध्यक्ष बल्दीराय व चौकी प्रभारी देहली बाजार की भूमिका की भी जांच जरूरी है।

उन्होंने समाज मे हुए इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा की और समाज को एकजुट होकर इस लड़ाई को लड़ने का आवाहन किया।उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि समाज के हर बर्ग की सुरक्षा युगों युगों से छत्रिय समाज करता आया है परंतु आज दरिंदो ने जिस तरह हमारी बिटिया को जलाकर निर्मम तरीके से मार दिया यह बहुत ही निंदनीय है। बिसावा से क्षत्रिय समाज के काली सहाय सिंह ने कहा कि जिस तरह दिल्ली के निर्भया कांड से समाज मे आक्रोश था।उससे कम आक्रोश छात्रा श्रद्धा की हत्या से नही है। कार्यक्रम में हनुमान सिंह,जितेन्द्र सिंह काका,काली सहाय सिंह,ए.के सिंह,आर.बी सिंह,अशोक सिंह,अरबिंद सिंह,बब्लू “भइया”,सुनील सिंह,दिलीप सिंह आदि बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद रहे।