Breaking News

ये हैं श्री राम के चमत्कारी मंत्र, जाप से मनोकामनाएं होंगी पूरी

आप सभी जानते ही होंगे आज चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और आज ही के दिन भगवान राम का जन्‍म हुआ था। जी हाँ और आप सभी को बता दें कि इस साल रामनवमी 10 अप्रैल, रविवार को यानी आज है। केवल यही नहीं बल्कि यह चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन भी है। जी हाँ और आज के दिन हवन करने और कन्‍या पूजन करने का विशेष महत्‍व है। ऐसी मान्‍यता है कि यदि इस दिन विधि-विधान से हवन-पूजन किया जाए और श्री राम की पूजा की जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ऐसे में आज के दिन कई मन्त्रों का जाप करना चाहिए। तो आइए जानते हैं श्री राम के मंत्र।

श्री राम के मंत्र-

1. श्रीरामचन्द्राय नम:।

2. रामाय नम:।

3. ह्रीं राम ह्रीं राम।

4. क्लीं राम क्लीं राम।

5. फट् राम फट्।
6. श्रीं राम श्रीं राम।
7. ॐ राम ॐ राम ॐ राम।

8. श्रीराम शरणं मम्।

9.. ॐ रामाय हुं फट् स्वाहा।

10. ‘श्रीराम, जयराम, जय-जय राम’।

कहा जाता है यह श्री राम के चमत्कारी मंत्र है और इन मन्त्रों के जाप से सभी काम बन जाते हैं। केवल यही नहीं बल्कि इन मन्त्रों के जाप से जीवन में सुख-शान्ति और समृद्धि आती है।