Breaking News

UP : नाबालिग बच्चे के हाथ बुजुर्ग महिला और बच्ची पर चली गोली, खून से सन गया बिस्तर ,मचा हड़कंप

UP : नाबालिग बच्चे के हाथ बुजुर्ग महिला और बच्ची पर चली गोली, खून से सन गया बिस्तर ,मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के सीतापुर नाबालिग बच्चे की करतूत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल मामला सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र का है जहां नाबालिग लड़के ने बुजुर्ग महिला और उसकी पोती के ऊपर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। पूरे घर में खून ही खून पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और दोनों घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। वही पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

नाबालिग से गलती से हुई घटना

वही महिला के पति ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी उनका दूर का रिश्तेदार है वह काफी दिनों से किसी बात से नाराज था। जिसके चलते खुन्नस की वजह से उसने गोली से मारने की कोशिश की। घटना सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जब 15 वर्षीय लड़के पूछताछ की तो उसने इस मामले में बताया कि उसे गांव के किसी शख्स ने बंदूक दी थी। वह बंदूक को खोलने की कोशिश कर रहा था। तब उससे गोली चल गई थी। उसने मंशा से गोली नहीं चलाई थी।

312 बोर की बंदूक की बरामद

पुलिस ने बताया कि उन्होंने नाबालिग लड़के के पास से 312 बोर बंदूक बरामद की है। नाबालिग लड़के को बंदूक किसने दी है पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है। घायल बुजुर्ग के पति राणा प्रताप ने बताया कि शादीपुर गांव में उनकी किराने की दुकान है। महिला की हालत बेहद गंभीर है। महिला को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में रेफर कर दिया गया। वही बच्ची का इलाज सीतापुर में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *