Breaking News

पेट्रोल लेकर एसपी ऑफिस पहुंचीं दुष्कर्म पीड़िता, मचा हड़कंप

शाहजंहा निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सदर थाना क्षेत्र के दिलाजाक मुहल्ला निवासी अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कहा छह माह पहले पति ने पड़ोस की एक युवती से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी प्रताड़ित करने लगे। 11 सितंबर को जेठ ने कमरे में उसे सोते समय दबोच लिया था। आरोप है कि दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। सदर पुलिस को भी इसकी तहरीर दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आहत होकर महिला बुधवार दोपहर बोतल में पेट्रोल लेकर एसपी ऑफिस आत्मदाह करने पहुंच गई। जहां पुलिसकर्मियों ने उससे बोतल छीन ली। इसके बाद अधिकारियों के पास ले गए। एसपी एस आनंद ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।