Breaking News

आज़मगढ़: गरीबों के लिए काल बनीं बारिश, तबाही में 2 महिलाओं की मौत

बुधवार की शाम चार बजे से हो रही मूसलाधार बारिश आजमगढ़ जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त व्यस्त हो गया है।भारी बारिश से रात में मकान गिरने से अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं की मौत हो गई वहीं इन घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जहानागंज थाना क्षेत्र के अतरारी गांव में बुधवार की रात बारिश से कच्चा मकान गिरने से 60 वर्षीया सजनी पत्नी राजकुमार की मौत हो गई। राजकुमार, धनमती, लालमन व कृष्ण घायल हो गए। गांव के लोगों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना की जानकारी होने पर गुरुवार को पहुंचे हल्का लेखपाल ने घटना की जांच की।

इसके साथी इसी थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव में बारिश से कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। एक कि हालत गंभीर बनी हुई है । अस्पताल में उपचार चल रहा है।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के मझौली गांव में कच्चा मकान गिरने से महिला की मौत हो गई गांव के लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। सिधारी थाना क्षेत्र के लोहरही समेदा गांव में कच्चा मकान गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गयी।

बुधवार की शाम चार बजे से लगातार हो रही बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलजमाव हो गया है।गुरुवार की सुबह 7 बजे तक हुई इस बरसात में शहर के दलसिगर मोहल्ला, कोल घाट, बागेश्वर नगर, रैदोपुर, पन्नालान कालोनी, सिविल लाइन के निचले इलाके में पानी भर गया । जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त व्यस्त हो गया। शहर के कई मुहल्लों में घरों में पानी घुस गया।

जगह जगह कई वाहन फंसे नज़र आये।सुबह से ही लोग अपने घरों से पानी निकालने में जुटे रहे। सड़कों पर खड़े वाहन को ठीक करने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कलक्ट्रेट के पास कई सरकारी कार्यालय भी जलमग्न रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलजमाव होने से लोगो को परेसानी हुई। कई स्थानों पर पानी सड़कों के ऊपर से बह रहा है।