Breaking News

एमपी से गिरफ्तार बाहुबली विजय मिश्रा, चर्चा में लौटा विकास दुबे का एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के ज्ञानपुर से निषाद पार्टी के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र को मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि विकास दुबे भी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया था जिसके बाद यूपी लाते वक्त उसका एनकांउटर कर दिया गया था। विजय मिश्रा कई बार सार्वजनिक जगह पर कह चुके है कि मेरा एनकांउटर कर दिया जाएगा क्योंकि मैं ब्राहम्ण हूं।

भदोही ने एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि विधायक विजय मिश्रा तथा उनकी विधान परिषद सदस्य पत्नी रामलली तथा पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ भदोही में कृष्ण मोहन तिवारी ने केस दर्ज कराया है। इसी मामले में विजय मिश्रा को अब जेल भेजा जाएगा। हमारी टीम मध्य प्रदेश रवाना हो गई है जो कि शाम तक भदोही आ जाएगी। विजय मिश्रा को सड़क मार्ग से भदोही लाया जा रहा है।

विजय मिश्रा को भदोही पुलिस की सूचना पर एमपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांग्रेस से अपनी राजनीति शुरू करने वाले विजय मिश्रा ने 2017 में निषाद पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता था। विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में पकड़ा गया है।

विधायक विजय मिश्रा को लोग बाहुबली कहते है, वह खुद को ब्राह्मण कहते हैं, जबकि पुलिस माफिया बताती है। विधायक विजय मिश्रा प्रयागराज से गायब हो गए। उनकी लोकेशन उज्जैन में मिली थी और आज उनको आगर जिला से गिरफ्तार किया गया है।