Breaking News

अधिकारियों को बोले सीएम योगी काम करना सीखलो वरना..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आगरा के मंडलायुक्त (कमिश्नर) अनिल कुमार और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को निर्देश दिए कि मेट्रो और एयरपोर्ट परियोजना में कतई देरी न की जाए। अगर कहीं समस्या आ रही है तो तत्काल बताएं। जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से भी वार्ता की जाएगी। पेयजल समस्या दूर करने के लिए सभी विभागों से समन्वय समिति बनाएं। इसमें आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए), आवास विकास, नगर निगम के अलावा जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।

पेयजल और सीवर के काम में कोताही न हो

मुख्यमंत्री योगी ने आगरा के अधिकारियों से कहा कि पेयजल और सीवर लाइन बिछाए जाने के काम में कोई कोताही न बरती जाए। सभी काम समय पर पूरे होने चाहिए।

अभी यह स्थिति है

मेट्रो : यार्ड तक नहीं बना: सबसे पहला काम फतेहाबाद रोड पर यार्ड बनाए जाने का है। यह शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए पीएसी की जमीन चिह्नित की गई है। पीएसी को शिफ्ट किया जाएगा।

सिविल एन्क्लेव : चारदीवारी भी अधूरी

सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) की चारदीवारी का काम भी पूरी नहीं हो पाया है। सुप्रीम कोर्ट से भी कई अनुमतियां लेनी हैं। अब इन अड़चनों को दूर करने के लिए प्रशासन सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेगा।

म्यूजियम से पहले बदला था एयरपोर्ट का नाम 

योगी सरकार ने मुगल म्यूजियम से पहले आगरा एयरपोर्ट का नाम बदला था। 17 अप्रैल 2017 को इसका नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट कर दिया गया था। 

म्यूजियम में अग्रवन से लेकर अकबर तक की जानकारी होगी

ताजमहल से 1300 मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा ताजनगरी का चौथा म्यूजियम सबसे अनूठा होगा। इसमें न केवल तमाम स्मारकों के मॉडल होंगे, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बेहद रोचक जानकारियां भी होंगी। ऑडियो-वीडियो सिस्टम इसे और आकर्षक बना देगा।

  • म्यूजियम में विभिन्न कालखंडों के अनुसार शहर के डिजिटल मैप और उत्खनन की जानकारी मिलेगी।
  • इसमें महाभारत काल में अग्रवन के नाम से पहचाने जाने वाले आगरा से लेकर अकबर के समय तक की स्थिति दर्शाई जाएगी।
  • समय के साथ वास्तुकला में आए बदलावों को दिखाया जाएगा। ताजमहल, आगरा किला और अन्य स्मारकों के मॉडल होंगे।
  • गुंबद, कलश, मेहराब, तोड़े, छतरी आदि के बारे में जानकारी मिलेगी।
  • शहर के पेठा, दालमोंठ, चर्म उद्योग व मार्बल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
  • पुराने शहर, फैशन, मौसम और जनसंख्या के बारे में जानकारी मिलेगी।
  • शहर की शिल्पकलाओं, बर्तन, आभूषण, मार्बल, गलीचा, कपड़े, पेंटिंग को जानने का मौका मिलेगा।