Breaking News

प्रेमिका से मिलने पंहुचा प्रेमी को ससुर ने दे दी ये खौफ नाक सजा

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के बघेला गांव में महिला से मिलने पहुंचे प्रेमी युवक की सोमवार रात गलाघोट कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। महिला से ही उसके परिजनों ने पुलिस को फोन कराया और आत्महत्या की जानकारी देने को कहा। पुलिस के पहुंचने पर महिला ने बयान बदल दिए।

महिला ने ससुर और दो चचेरे ससुर पर प्रेमी की हत्या का आरोप लगा दिया। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। हालांकि बाद में पुलिस ने युवक की मां की तहरीर पर महिला, उसके ससुर और दो चचिया ससुर समेत 4 के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। थरियांव थानाक्षेत्र के सलेमपुर निवासी भूरा का बेटा मोनू(22) का पड़ोसी गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग था।

महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। प्रेम प्रसंग के चलते अक्सर मोनू महिला से मिलने जाता रहता था। मोनू सोमवार रात करीब 10 बजे महिला से मिलने पहुंचा था। तभी महिला के ससुर चंद्रपाल और चचेरे ससुर सूरजपाल और ननकाई ने मोनू को पकड़ लिया। उसकी घर के अंदर ही गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शव नायलॉन की रस्सी से अपने की घर की खिड़की के सहारे लटका दिया। करीब रात 12 बजे महिला ने पुलिस को फोन किया और घर में युवक के फांसी लगाकर जान देने की बात कही। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला ने बयान बदल दिया। महिला ने अपने ससुर पर आरोप लगा दिया। थानेदार महामाया प्रसाद सिंह ने बताया प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की पुष्टि हो जाएगी।