Breaking News

कानपुर : धर्मपरिवर्तन करने को लेकर पाकिस्तान से फंडिंग,SIT ने किया बड़ा खुलासा

लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का मामला तेजी से सामने आ रहा है। इसी बीच कानपुर शहर में हिंदू समुदाय की युवतियों को प्रेम के जाल में फंसाकर शादी करने के लिए जबरन धर्मपरिवर्तन कराने के खेल – खेला जा रहा है। इस खेल में पाकिस्तानी संगठनों का हाथ बताया जा रहा है। वही एसआईटी को मिली जानकारी के मुताबिक जबरन धर्मपरिवर्तन कराने वालों को इन्हीं संगठनों की ओर से फंडिंग भी की जा रही है।

बता दें कि एसआईटी ने पाकिस्तानी संगठन दावते इस्लामी के 50 हजार से अधिक अनुयायियों के शहर में रह कर समुदाय के लोगों की मानसिकता बदलने की जानकारी मिली है। एसआईटी ने मुखबिरों को सतर्क कर उनकी हर गतिविधि पर नजर रखने के आदेश दिए हैं। टीम एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप सकती है। 

शहर में जबरन धर्मपरिवर्तन के कई मामले मिलने के बाद आईजी मोहित अग्रवाल ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था।

वही एसआईटी के प्रभारी सीओ विकास पांडेय ने बताया कि सभी मामलों की जांच करने के बाद पता चला कि सभी आरोपियों का जुड़ाव शहर की ऐसी मस्जिदों से है, जहां पाकिस्तान कट्टरपंथी विचारधारा के संगठन दावते इस्लामी का कब्जा है।

साथ ही संगठन के अनुयायी शहर का हेडक्वार्टर कही जाने वाली डिप्टी पड़ाव स्थित एक मस्जिद से संगठन का संचालन कर जबरन धर्मपरिवर्तन कराने की सोच का प्रचार प्रसार करते हैं। यही नहीं देश से करोड़ों रू, का चंदा देने का भी खुलासा हुआ है। एसबीआई के एक खाते में यह सारा पैसा एकत्रित किया जाता है, जो जबरन धर्मपरिवर्तन कराने वालों की मदद में इस्तेमाल किया जाता है। एसआईटी शहर से इस संगठन को दिए जाने वाले चंदे का भी डाटा खंगालने में जुटी है।

नोडल अधिकारी एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि दावते इस्लामी के अलावा भी कई संगठनों के विषय में जानकारी मिली है। इनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इन संगठनों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। यू-ट्यूब पर भी संगठनों के विषय में जानकारी उपलब्ध है, जिनमें चंदे के लिए खातों की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। शहर की मस्जिदों में मुखबिरों को सतर्क कर दिया गया है।