शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, ऐसे में जाहिर है कि सोने और चांदी के जेवर आप खरीदने के बारे में सोच रहे होंगे। तो ऐसे में आज हम आपको आज यानी 25 नवंबर 2023 को सोने और चांदी के रेट के बारे में बताने जा रहे है। 2 दिन पहले के 22 कैरेट के दामों में गिरावट तो 24 कैरेट के भाव बढ़े हैं। बता दें कि कल 22 कैरेट सोने के दाम में लगभग 1 हजार रुपये गिरावट हुई है। आज 22 कैरेट सोने के दाम 56,950 प्रति तोला है और वहीं 24 कैरेट सोने में के दाम कल और आज के दाम में समान है, यानि कि 62,120 रुपये 10 ग्राम जो कि 2-3 दिन पहले के मुकाबले में ज्यादा है।
राजधानी दिल्ली में नवंबर सोने के दामों में ज्यादा गिरावट या बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। 24 कैरेट सोना के 57 हजार से ज्यादा वहीं 22 कैरेट में दाम 52 हजार प्रति तोला से ज्यादा नहीं रहा है। आज इन दोनों के दामों में 2 दिन के मुकाबले में गिरवाट और बढ़ोतरी दोनों दर्ज की गई है। कल की बात करें तो 22 कैरेट सोने के दाम 56,950 हैं वहीं 24 कैरेट गोल्ड के दाम 62,120 हो चुका है।
सोने के साथ चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन आज चांदी के दाम 762 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं एक किलों चांदी का भाव 76,200 रुपये है। कुछ दिनों से चांदी के दाम में ज्यादा परिवर्तन नहीं देखा गया है। आज चांदी के भाव में हल्की बढ़ोतरी हुई है।