Breaking News

ऐसे बनाए आम का पापड़

गर्मी के सीजन में आम बहुत खाया जाता है। ऐसे में अगर आप आम खाना पसंद करते हैं तो आप बना सकते हैं आम का पापड़(अमावट)। यह बनाने में ज्यादा मुश्किल नहीं होता है और खाने में तो इसका स्वाद सबसे बेहतरीन होता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाना है आम का पापड़।

आम का पापड़ बनाने के लिए सामग्री-
आम 1 किलो
चीनी 150 ग्राम
घी ½ छोटा चम्मच

आम का पापड़ बनाने की विधि- आम पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले हमें आम को ताजे पानी में धोकर इसका छिलका निकाल ले। उसके बाद आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना चाहिए। इसके बाद मिक्सर का जार लेकर इसमें आम के टुकड़ों को डालकर इसका बारीक का पेस्ट बना लीजिए। अब एक पैन लेकर इसमें ओम का पेस्ट और चीनी डाल कर मिला लीजिए। इसके बाद इसे गैस पर धीमी आंच पर लगातार कलछी के सहायता से चलाते हुए 15 से 20 मिनट तक इसे पकने दीजिए। अब करीब 20 मिनट बाद आम का पेस्ट पूरी तरह से पक कर थोड़ा गाढ़ा हो जाता है, अब गैस बंद कर दीजिए।

इसके बाद दो बड़ी थाली लेकर इन दोनों थाली पर थोड़ा घी लगाइए और इन थालियों में पका हुआ आम का पेस्ट डाल कर थाली में पूरी तरह फैला देना चाहिए। अब उन्हें सुखाने के लिए 3 से 4 दिन तक धूप में रख दीजिए। करीब 4 दिन बाद आम पापड़ पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा। अब इसको चम्मच की सहायता से हल्के से थाली से निकाल ले और अपने मनचाहे आकार में चाकू की सहायता से काटकर रख लीजिए।