Breaking News

यूपी में नहीं लगेगा दोबारा लॉकडाउन..

कोरोना नियंत्रण को लेकर कोई ठोस कार्य योजना नहीं होने पर हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद शासन ने डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा दोबारा लॉकडाउन नहीं लगेगा। लोगों को अब इसके साथ सुरक्षा बरतते हुए जीने की आदत डाल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा सोशल मीडिया ग्रुप पर पोस्ट व अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

साप्ताहिक लॉकडाउन में बढ़ेगी सख्ती

शुक्रवार रात से शुरू हो रहे दो दिन के साप्ताहिक लॉकडाउन में सख्ती बढ़ेगी। बिना मास्क के घूमने वालों पर 55 घंटे शिकंजा कसा जाएगा और 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके अलावा बाजारों में वीडियोग्राफी की जाएगी। गुरुवार को बैठक कर डीएम प्रभु एन सिंह ने शनिवार और रविवार की बंदी में सख्ती करने के लिए एडीएम सिटी व एसपी सिटी को निर्देश जारी किए हैं। 55 घंटे तक शहर में पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर घर से बाहर घूम रहे लोगों को चिह्नित करेगी। इनमें जो मास्क नहीं पहने मिलेंगे उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। 500 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। उन्होंने कहा सप्ताह के अन्य दिनों में दो गज की दूरी का पालन कराने के लिए सख्ती की जाएगी।
 
महिलाएं अधिक लापरवाह

एडीएम सिटी ने बताया बाजार व सड़कों पर महिलाएं अधिक लापरवाही बरत रही हैं। बिना मास्क घर से बाहर निकलना प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा ऐसी महिलाओं को चिह्नित करने के लिए पुलिस की महिला अधिकारियों की एक टीम लगाई है।