Breaking News

लखनऊ मेट्रो शुरू, पहले दिन नज़र आए इतने यात्री..

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सोमवार से लखनऊ मेट्रो एक बार फिर पटरी पर दौड़ने लगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पहले दिन यात्रियों की संख्या काफी कम रही। ट्रेन के अंदर 20 से 25 यात्री ही नजर आ रहे थे। जबकि इन्हें डेढ़ सौ यात्रियों के लिए तैयार किया गया है।

मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश के समय थर्मल स्कैनर से स्वयं तापमान की जांच करना था। जिसका तापमान 99.5 से अधिक था उसे प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। मेन गेट पर ही सैनिटाइजर क्यास्क लगे थे। जहां लोग अपने हाथ सेनीटाइज कर अंदर जा रहे थे। टिकट काउंटर पर मैनुअल टोकन बंद कर दिया गया है। ऑटोमेटिक मशीनों से लोग स्वयं टोकन निकालकर यात्रा कर रहे थे।

मेट्रो में के अंदर एक सीट छोड़कर स्टिकर लगाए गए हैं। जिन पर स्टीकर लगे हैं उन पर बैठना प्रतिबंधित किया गया है। स्टेशनों पर सैनिटाइजेशन का काम भी लगातार चल रहा था। ट्रेन व स्टेशनों की साफ सफाई व्यवस्था उम्दा मिली।