Breaking News

धर्मनगरी में नाबलिग लड़की के साथ पाकिस्तानी युवक ने किया रेप

धर्मनगरी मथुरा में एक विदेशी किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा एक पाकिस्तानी युवक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यूक्रेन निवासी पीड़िता के पिता द्वारा कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार 31 अगस्त को वह अपने गुरु के यहां गया था। इस दौरान उसकी 13 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। तभी रात 8.30 बजे करीब युवक घर पर आया और बेटी से जबरन दुष्कर्म किया। बताया कि जब वह 1 सितंबर को लौट कर आया तो पुत्री ने उसे अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी।

उसने बताया कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाला युवक उसकी पूर्व पत्नी के साथ पिछले काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। वह मूल रूप से करांची पाकिस्तान का रहने वाला है और वर्तमान में बराहघाट स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आनंद कुमार निवासी बराहघाट खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक आनंद कुमार मूल रूप से करांची पाकिस्तान का रहने वाला है। वह काफी समय से बराह घाट स्थित एक अपार्टमेंट में किशोरी की मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा है। किशोरी अपने पिता के साथ रह रही है। युवक का किशोरी के घर आना जाना भी था। उन्होंने बताया कि पुलिस किशोरी के बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।