Breaking News

जौनपुर: प्रधान को गोलियों से भून डालने वाले बदमाश गिरफ्तार..

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के अमारी गांव के प्रधान बसंतलाल बिंद की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और बाइक बरामद की गयी।

दरअसल गलगलाशहीद बाजार में 17 सितंबर की रात बदमाशों ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या की थी। प्रधान हत्याकांड को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने खुलासा किया। हत्याकांड में आरोपित नवनीत यादव उर्फ प्रिंस अपने दो साथियों के साथ कहीं भागने की फिराक में था। वह अखंडनगर से शाहगंज की तरफ जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अमारी गांव निवासी नवनीत यादव उर्फ प्रिंस तथा सुल्तानपुर में कटघरा खुर्द निवासी अतुल यादव उर्फ मिंटू और एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस आफिस में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने पत्रकारों के समक्ष घटना का खुलासा किया।