Breaking News

सुल्तानपुर में राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता: टॉप करने वालों को मिलेगा लैपटॉप

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में भारत रत्न राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता चौदह सितंबर को होगी। प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्रों को लैपटॉप , मोबाइल और टैब सहित तमाम पुरस्कार दिए जाएंगे।

दरअसल सुल्तानपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जिसमें 16 से 22 वर्ष के छात्र हिस्सा लेंगे। जिसका उद्देश्य भारत को सशक्तिकरण बनाना है।14 सितंबर को यह प्रतियोगिता ऑनलाइन होगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि अभी तक लगभग दो लाख छात्रों और युवाओं ने अपना पंजीकरण करा लिया है। जबकि पिछले साल इस प्रतियोगिता के लिए लगभग पांच लाख युवाओं ने प्रतिभाग किया था। यह प्रतियोगिता जिला स्तर की है। जिसमें 60 सवाल होंगे। अव्वल आने वालों में प्रथम पुरस्कार लैपटॉप, दूसरा पुरस्कार मोबाइल फोन और तृतीय पुरस्कार टैब है। सैकड़ों प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा। साथ ही प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी मिलेगा। परीक्षा पूर्णता निशुल्क होगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव राकेश सचान भी परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने सुल्तानपुर पहुचे है।