Breaking News

इस मशहूर गायक की माँ का हुआ निधन,मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

गायक पापोन की मां अर्चना महंता का गुरुवार को गुवाहाटी में निधन हो गया। बीते 14 जुलाई को उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। वो 72 साल की थीं।

अर्चना महंता खुद भी असम की मशहूर लोकगायिका थीं। वो पिछले डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अर्चना पहले से ही डाइबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और पार्किंसंस से पीड़ित थीं। ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी तबीयत और बिगड़ती जा रही थी। 

अर्चना के निधन पर असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- ‘अर्चना महंता के निधन से आज, हमने राज्य के सांस्कृतिक दिग्गजों के बीच एक चमकता सितारा खो दिया है। मैं उनकी आत्मा की शांति की करता हूं। उनके सभी शुभचिंतकों और प्रशंसकों से गुजारिश है कि उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करें।’