Breaking News

Shah Rukh Khan remains composed as Anant Ambani gives him a snake at Isha Ambani twins birthday bash

Isha Ambani की पार्टी में सांपों के साथ पोज देते नजर आ रहे Shahrukh Khan, वीडियो देख फैंस भी हुए हैरान

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल के जुड़वा बच्चे कृष्ण और आदित्य का 19 नवंबर को पहले बर्थडे सेलिब्रेट किया गया। जन्मदिन का आयोजन मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़े बड़े उद्योगपति के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स भी पहुंचे है। इस पार्टी में किंग खान यानी कि शाह रुख खान भी पहुंचे। उन्होंने ईशा और आनंद को बच्चों के पहले बर्थडे के लिए बधाई दी। इसी के साथ पार्टी से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें कभी ना देखे गए अवतार में देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो में किंग खान को कुछ ऐसा करते देखा जा सकता है, जिसकी उनके फैंस ने कल्पना नहीं की होगी। शाह रुख पार्टी एन्जॉय कर रहे हैं और अनंत अंबानी उन्हें सांप पकड़ा देते हैं। जब ऐसा करते हैं तो राधिका मर्चेंट भी सामने होती हैं। हालांकि, शाह रुख तो किंग खान हैं। वह भी सांप को पकड़ लेते हैं। वहीं, दूसरा सांप उनके गर्दन पर रख दिया जाता है। किंग खान ने भी सांपों के साथ खूब पोज दिए।

शाह रुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। हालांकि, यह नहीं पता चल पा रहा कि सांप असली हैं या नकली। ईशा अंबानी के बच्चों की बर्थडे पार्टी में शाहरूख खाान के अलावा कियारा आडवाणी, कटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर, करण जौहर, अनन्य पांडे सहित कई सितारों ने शिरकत की।

अगर हम बात करें शाहरूख खान के काम की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म डंकी में नजर आने वाले है। उनकी ये फिल्म इसी साल 22 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *