Breaking News

Subrata Roy dies at 75 Seven things to know about Sahara Group founder

सहारा श्री के नाम से मशहूर सुब्रत रॉय का हुआ निधन, मुंबई में ली अंतिम सांसें, कल होगा अंतिम संस्कार

सहारा श्री के नाम से मशहूर सुब्रत रॉय बीती मंगलवार की रात निधन हो गया है। सुब्रत रॉय ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांसे ली है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि उनका निधन कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट की वजह से हुआ है। वो बीते कई महीनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। वो कई तरह की बीमारियों से ग्रसित थे।

सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर विशेष विमान से करीब साढ़े तीन बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेगा। शाम पांच बजे के आसपास पार्थिव शरीर गोमती नगर स्थित सहारा सिटी में लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। सहारा समूह से जुड़े हुए गुलाम जीशान ने बताया कि, कल सुबह तक शव लोगों के दर्शन के लिए वहां रखा जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि सहारा समूह से जुड़े हुए देश भर के कर्मचारी बड़ी संख्या में वहां पहुंच सकते हैं। गुरुवार को गोमती नगर के बैकुंठ धाम में सहारा श्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार का समय कल ही तय किया जाएगा।

सुब्रत रॉय के निधन पर कई लोगों ने शोक ​व्यक्त किया है। जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *