Breaking News


Warning: sprintf(): Too few arguments in /home/u940148537/domains/nttvbharat.com/public_html/wp-content/themes/newsreaders/assets/lib/breadcrumbs/breadcrumbs.php on line 252

बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकी हुए गिरफ्तार..

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बब्‍बर खालसा इंटरनेशनल के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हधियार और गोला बारूद बरामद किए हैं। पुलिस ने कहा कि ये दोनों आतंकी पंजाब में भी मोस्ट वॉन्टेड थे

दिल्‍ली पुलिस स्पेश सेल के मुताबिक, इन दोनों आतंकियों का नाम भूपेंद्र उर्फ दिलावर सिंह और कुलवंत सिंह है। इनको पश्चिम दिल्ली इलाके में दोनों ओर से हुई फायरिंग की घटना के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से छह पिस्‍टल और 40 कार्ट्रिज मिली हैं। बता दें कि इससे पहले अगस्त महीने के आखिर में दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान इंदरजीत सिंह गिल और जसपाल सिंह के रूप में की गई थी। इन दोनों ने पंजाब के मोगा जिले के उपायुक्त कार्यालय की छत पर कथित रूप से खालिस्तान का झंडा फहराया था और परिसर में तिरंगे का अपमान किया था।

स्पेशल सेल के डीसीपी संदीप यादव की टीम ने एक सूचना के आधार पर इंद्रजीत सिंह और जसपाल सिंह को गिरफ्तार किया था। दिल्ली में करनाल रोड पर इनकी गिरफ्तारी की गई है। खालिस्तान जिंदा फोर्स के साथ इनके संबंध बनाए जा रहे हैं, साथ ही प्रतिबंधित ‘सिख फॉर जस्टिस’ नाम के संगठन के साथ भी जुड़े हुए हैं। इससे पहले बीते 22 अगस्त को दिल्ली में इस्लामिक स्टेट के आतंकी को पुलिस ने धौला कुआं में एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से विस्फोटक और हथियार बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि ISIS ऑपरेटिव को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी भी हुई।