Breaking News

Jalaun: योगी सरकार के गौवंश प्रेम में पोल खुली?, प्रधानों ने कांटा हंगामा तो दौड़े CDO साहब

योगी सरकार के गाय प्रेम की हक़ीक़त तब खुलकर सामने आ गयी जब जालौन जनपद के तमाम प्रधान धरने पर बैठ गए। प्रधानों ने बेलगामनौकर शाही का कच्चा चिटठा खोलते हुए बीडीओ मैडम को बेनक़ाब कर दिया। खुलासा किया पांच महीने से गोशालाओं की डिमांड पूरी नही हो पायी है। इसलिए प्रधान धरने पर है।

दरअसल मामला है जालौन जनपद के कोंच ब्लॉक का। जहां के प्रधानों ने बीडीओ मैडम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वैसे तो बीडीओ मैडम पर तमाम आरोप है लेकिन सबसे गंभीर आरोप गाय माता से जुड़ा है। गाय माता के भरण पोषण के लिए प्रधान ने जो धन की डिमांड की थी वो पांच महीने से ठंडे बस्ते मे है।
फिलहाल प्रधानों के धरना प्रदर्शन की खबर जैसे ही सीडीओ जालौन भीम जी उपाध्याय को मिली वो प्रधानों के पास पहुंच गए। उन्होंने प्रधानों को समझाया और समस्याओ के निस्तारण का भरोसा दिया तब कही जाकर बात बनी।

वैसे अधिकारियों का दावा जो भी हो लेकिन गाय माता प्रधानों के जी का जंजाल बन गयी है। जब गौशालाएं नही चलती तो प्रधान और सेक्रेटरी पर गाज गिरती है लेकिन बजट ही ना आए तो प्रधान बेचारे क्या करें।

nttv भारत के लिए जालौन से सद्दाम हुसैन की रिपोर्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *