Breaking News

इन 5 लड़कियों पर झट से फिदा हो जाते हैं लड़के

आप चाहे जो कहें, पर इस बात से इंकार नहीं कर सकते हैं कि खूबसूरती और आकर्षण के अलावा लड़कियों में कुछ तो खास बात होती है, जिस पर लड़के अपना दिल हार बैठते हैं। और प्यार, दुनिया का सबसे हसीन एहसास होता है। प्यार चाहे पहली नजर का हो या पुराने दोस्त के साथ, प्यार का हर एक्सपीरिएंस आपकी भावनाओं से जुड़ जाता है। प्यार में आपके लुक के साथ आपका अपीरिएंस भी मैटर करता है। वहीं कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिन्हें जानकर और समझकर ही सामने वाला आपसे प्यार करता है या आपकी तरफ आकर्षित होता है।

लड़की का खाना बनाना

1- अपने पार्टनर के लिए लड़कियों का खाना बनाना, लड़कों को खूब भाता है। दरअसल, इससे उन्हें यह महसूस होता है कि उनका कोई खास ख्याल रख रहा है।  वैसे यह कहा भी जाता है कि लड़कों के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।

सेंस ऑफ ह्यूमर

2- आपका सेंस ऑफ ह्यूमर भी लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करता है। आप अपनी बातों से कैसे लोगों को हंसा देती हैं और आपकी बात में कितना दम होता है इस बात से भी लड़के आपकी तरफ आकर्षित होते हैं। लड़के चाहते हैं कि उनके पार्टनर का सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो।

सेंस ऑफ स्टाइल

3- हालांकि हर किसी पर ये प्वॉइंट लागू नहीं होता मगर फिर भी कुछ लड़के चाहते हैं कि उनके पार्टनर के अंदर सेंस ऑफ स्टाइल हो। खासकर डेटिंग के समय में हर लड़का पसंद करता है कि उसकी डेट परफेक्ट लुक में दिखे।

दूसरों की मदद

4- लड़कों को ऐसी लड़कियां बड़ी अच्छी लगती हैं, जो दूसरों की मदद करती हैं। जैसे कि, वृद्धाश्रम में महिलाओं की मदद करना या बच्चों को रोड क्रॉस कराना आदि जैसी मदद पुरुषों को अच्छी लगती हैं। ऐसी लड़कियों के प्रति पुरुषों के मन में प्यार और सम्मान दोनों की भावना रहती है।

लड़कियों का कंफ्यूज रहना

5- आपको यह जान कर शायद हैरानी हो कि लड़कों को लड़कियों के कंफ्यूज रहने की अदा बहुत अच्छी लगती है। उनका यह अंदाज, लड़कों को बहुत प्यारा लगता है।