Breaking News

चलती बस में महिला के साथ पूरी रात किया बलात्कार, हवस पूरी करने के बाद किया ये काम

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में दिल्ली रोड पर फेंककर फरार हो गए। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का उपचार चल रहा है।

वहीं होश आने पर महिला ने बताया गया कि वह शुक्रवार रात को भैंसाली बस अड्डे से एक बस में बैठी थी। इसके बाद बस चालक और ड्राइवर ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर चलती बस में पूरी रात दुष्कर्म किया। फिर बेहोशी की हालत में दिल्ली रोड पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं। 
 
पुलिस के अनुसार महिला सरधना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति को बुलाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उधर, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।