Breaking News

UP : अखिलेश यादव का ऐलान, कांग्रेस से होगा गठबंधन, इतनी सीटों पर बनी बात

UP : अखिलेश यादव का ऐलान, कांग्रेस से होगा गठबंधन, इतनी सीटों पर बनी बात

लखनऊ : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में बात बन गई है। दोनों पार्टियों में गठबंधन के फॉर्मूले पर लगभग सहमति बन गई है। दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर फैसला हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस से गठबंधन होगा। कांग्रेस को 17 सीटें मिलेंगी।

कांग्रेस को गठबंधन में 17 सीटें मिलीं

रायबरेली, अमेठी, कानपुर सीट कांग्रेस को मिली- सूत्र
फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर सीट कांग्रेस को- सूत्र
प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी सीट कांग्रेस को- सूत्र
अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर भी कांग्रेस के कोटे में- सूत्र
गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर भी कांग्रेस के कोटे में – सूत्र
गठबंधन में बाराबंकी, देवरिया सीट कांग्रेस को – सूत्र
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज शाम घोषणा होगी – सूत्र
अभी एक या दो सीटों पर संशोधन प्रस्तावित है।

दोनो पार्टियों के बड़े नेता आज एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेस कर सकते हैं। गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशियों की सूची में दो संसोधन किए जाएंगे। वहीं मुरादाबाद और देवरिया सीट से कांग्रेस पीछे हट गई है, जबकि समाजवादी पार्टी उसे श्रावस्ती और लखीमपुर खीरी सीट दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *