रिपोर्ट- वेद प्रकाश चौरसिया
अयोध्या: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी फिल्मी और सियासी दांव आजमाने दंगल में उतर चुकी है। पहली बार अयोध्या पहुंची अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने रामलला का दर्शन किया और यूपी में फ़िल्म सिटी बनाए जाने की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की। उन्होने हनुमानगढ़ी और कनक भवन में भी पूजा अर्चना कर तुलसी का पौधा भी लगाया।
अक्षरा सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूपी और बिहार कलाकारों की खान है। अब यहां के कलाकारों को मुम्बई में भटकने की जरूरत नहीं है।
इसे भी पढ़ें: मिशन 2022 फतह करने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने किए बड़े बदलाव..
सुशांत केस पर अक्षरा सिंह ने बात की लेकिन शिवसेना से जुड़े सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया। यू कहे तो अक्षरा सिंह ने मीडिया से नपे तुले अंदाज में बात की विवादित मुद्दों से बचती रही।