Breaking News

प्रेमी जोड़े की अनोखी आत्महत्या, मिठाई खिलाकर एक-दूसरे पर हो गए कुर्बान

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक कपल ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। दोनों एक ही गांव से संबंध रखते थे। लेकिन इनका संबंध अलग-अलगी जातियों से था। इनके अफेयर में जाति सबसे बड़ा रोड़ा गई थी जिसके चलते दोनों ने खुदकुशी की। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब गांव वाले खेतों में काम करने के लिए आए तो दोनों को लटकते देखा। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।

मृतक अभय दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसका गांव बलनपुर की एक लड़की से कई महीनों से अफेयर चल रहा था। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन जाति अलग-अलग होने की वजह से उनकी शादी नहीं हो पा रही थी। अफेयर की जानकारी होने पर युवती के माता-पिता ने उसकी शादी औरैया जिले के एक गांव में तय कर दी थी। आने वाली 25 नवंबर को उसकी शादी होने वाली थी।

घटना की जानकारी पर तिर्वा कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर कई तथ्य जुटाए। मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को आम के पेड़ के नीचे एक लिफाफा रखा मिला। लिफाफे में मिठाई रखी थी, उसको भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया है।