Breaking News

UP : जिस दिन निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा करेगा उस दिन इंडिया गठबंधन समाप्त हो जाएगा: साक्षी महाराज

UP : जिस दिन निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा करेगा उस दिन इंडिया गठबंधन समाप्त हो जाएगा: साक्षी महाराज

उन्नाव : अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी के फायर ब्रांड नेता उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव से सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन पर निशाना साधा है। इसके साथ ही राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा पर भी बयान दिया है। केजरीवाल को ED के द्वारा भेजे गए सम्मन पर कहा कि कानून स्वतंत्र है उसे काम करने का अधिकार है। साक्षी महाराज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा में अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के शामिल न होने पर भी बड़ा बयान दिया है।

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने अन्नू टंडन पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी जिस पार्टी में माननीय अन्नू टंडन जी थी। वह परिवार वादी पार्टी थी वहां गांधीवादी को छोड़कर के किसी की कोई अहमियत है ही नहीं। आज भी जिस पार्टी में गई हैं वह एक लिमिटेड परिवार की कंपनी है। लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। इस विचारधारा की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है कुछ पार्टिया परिवारवादी जातिवादी पार्टियां हैं। विचारों की लड़ाई होगी और विचारों की लड़ाई के आधार पर हमको दिन चार रहे न रहे इसी पर चुनाव होगा।

जनता यहां की बहुत समझदार है मोदी जी ने जो काम किया है मैं भी जो सेवा की है योगी जी ने जो काम किया है आकलन जनता को करना है हमें जनता पर पूरा भरोसा है अगर हमारे मोदी जी ने कह दिया अबकी बार 400 पार तो 400 पार सीटें होगी। इसमें उन्नाव नंबर एक पर होगी ऐसा मुझे विश्वास है। अपने यहां की जनता की विश्वास पर जीत होंगी।

भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में रायबरेली में सपा के शामिल होना चाह रहे थे कहा था कि पीडीए न्याय यात्रा एक साथ चलेगी। इस सवाल पर कहा कि मैं भी सुना था कि रायबरेली में अमेठी से शुरू होंगे। राजनीति में ऐसे कयास चलते रहते हैं। शायद आपको याद होगा कि मैंने कहा था यह जो इंडिया गठबंधन है यह घमंडियां गठबंधन है चुनाव आते-आते तारतार हो जाएगा इसमें से जो मुख्य नेता थे वह तो सब चले गए और छूटभैया रह गए हैं। जिस दिन निर्वाचन चुनाव की घोषणा कर देगा उसे दिन इंडिया गठबंधन समाप्त हो जाएगा।

केजरीवाल को ED के द्वारा भेजे गए सम्मन के सवाल पर कहा कि ED और केजरीवाल के बीच में मैं कौन होता हूं कुछ कहने वाला। कानून अपना काम कर रहा है मुख्यमंत्री अगर कानून का सम्मान नहीं करेगा तो कानून के हाथ बहुत बड़े होते हैं कानून अपना काम करेगा यह स्वतंत्र एजेंसी है आरोप निराधार हैं आप भ्रष्टाचार करेंगे आप लूटेंगे आप घोटाले करेंगे। आपके नेता जेल में होंगे उसके बाद आप सरकार पर आरोप लगाएंगे जानता है सब जानती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *